Himachal : पीएम मोदी 9 नवंबर को सुजानपुर और प्रियंका गांधी 7 नवंबर को हमीरपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

हमीरपुर में भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में आला नेताओं के कार्यक्रम में आने की विधिवत घोषणा हो गई है।
 | 
Breaking News

हमीरपुर ।  विधानसभा चुनावों  में  विभिन्न पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के उपरांत धीरे-धीरे जिस तरह ठंड को प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उसी तर्ज पर चुनावी गर्माहट में बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय तथा अन्य विस क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर उनका आकंलन करते देखे जा रहे हैं। हमीरपुर में भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में आला नेताओं के कार्यक्रम में आने की विधिवत घोषणा हो गई है।

विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 9 नवंबर को सुजानपुर विस क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 नवंबर को नादौन विस क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिले में विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कांग्रेस नेत्री प्रियंका बढेरा गांधी 7 नवंबर को हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के अन्य शीर्ष नेतृत्व की जिले की विभिन्न विस क्षेत्रों में आने की संभावना भी जताई जा रही है। आप के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नादौन के अलावा अन्य विस क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं कर सकते हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भंगवत मान, सांसद संजय तथा दिल्ली व पंजाब के मंत्री व विधायक, पदाधिकारी भी आप के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में जिला का दौरा करेंगे। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, उसी तर्ज पर चुनाव प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है और पार्टियों के आला नेताओं आने के कार्यक्रम बनते ही पार्टी प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों में रक्त का संचार होने लग पड़ा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।