Himachal : बड़सर विधानसभा की सीट का फैसला करेंगे 85457 वोटर, प्रत्याशी का फैसला करेगी महिलाएं

बड़सर विस क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर।   चुनावी रण में प्रचार के लिए भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी ने खूब ताकत झोंकी है। बड़सर विधानसभा चुनावों में सता के ताज का दारोमदार महिलाओं के हाथ में हैं।
 | 
Breaking News

हमीरपुर ।  विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चल रहा चुनाव प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा। चुनावी रण में प्रचार के लिए भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी ने खूब ताकत झोंकी है। बड़सर विधानसभा चुनावों में सता के ताज का दारोमदार महिलाओं के हाथ में हैं। शनिवार 12 नवंबर को मतदान करके मतदाता अपना विधायक चुनेगी।   बड़सर विस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या अधिक है। इस क्षेत्र में 85457 मतदाता हैं। जिसमें पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 1711 अधिक हैं।

बड़सर विस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या 43584, पुरुषों की संख्या 41873 हैं। इसके अलावा 1985 सर्विस वोटर भी बड़सर विस क्षेत्र में हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 111 पोलिंग वूथ हैं। आकंडो पर अगर गौर किया जाए तो बड़सर विधानसभा में 36 प्रतिशत राजपूत, 28 प्रतिशत ब्रहामण, 14 प्रतिशत ओ.वी.सी व 22 प्रतिशत दलित वर्ग के वोटर हैं। बड़सर विस क्षेत्र में 52 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन पंचायतों में लगभग एक तिहाई पंचायतें ढटवाल क्षेत्र में पढ़ती हैं।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के परिणामों का डिसाइडेड फैक्टर लगभग 20-22 पंचायतों का केंद्र ढटवाल क्षेत्र है। इस क्षेत्र पर जिस भी प्रत्याशी की पकड़ मजबूत होगी व जीत उसी के पक्ष में दर्ज होगी। ढटवाल क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता हैं व प्रत्याशी की जीत भी इसी क्षेत्र से होती है। इस बार बड़सर विस के चुनावों में काटे की टक्कर होगी। भाजपा, कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए जोरो शोरो से घर घर जाकर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। प्रत्याशियों को जीताने की चाबी इस बार महिलाओं व नए वोटरों के हाथ में होगी। 



बड़सर विस क्षेत्र में सात प्रत्याशी मैदान में : 

बड़सर विधान सभा क्षेत्र में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, बीएसपी प्रत्याशी रत्न चंद कटोच, आम आदमी पार्टी से गुलशन सोनी, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से नरेश कुमार, हिमाचल जनक्रांति पार्टी से परमजीत ढटवालिया व एक निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार शामिल हैं। बड़सर विस क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी जंग में आमने सामने हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी एवं विधायक इंद्रददत लखनपाल को तीसरी  वार बड़सर विस क्षेत्र से चुनाव में उतारा है। विधायक इंद्रदत लखनपाल हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं।

जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को टिकट काटकर उनकी धर्मपत्त्नी माया शर्मा को दिया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने एक महिला माया शर्मा को बड़सर क्षेत्र से मैदान में उत्तारा है। वहीं भाजपा नेता स्व. राकेश शर्मा बवली के भाई संजीव कुमार को ढटवाल व अन्य क्षेत्र के प्रमुख  लोगों ने आजाद प्रत्याशी के रूप में बड़सर से उत्तारा है। बड़सर विस क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। निर्दलीय प्रत्याशी की ढटवाल क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ होने की बजह से कांग्रेस व भाजपा के लिए यहां चुनौती खड़ी कर दी है। बड़सर विस क्षेत्र में कौन जीतता है ये चुनाव नतीजों के निकलने पर पत्ता लगेगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।