हमीरपुर के वेट लिफ्टर विकास ठाकुर को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

विकास ने 96 किलोग्राम भार  वर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया था। स्नैच में 155 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम भार उठाया। 30 नवबंर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी।
 | 
photo

हमीरपुर ।  जिला हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। जिले के गांव पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत को रजत पदक दिलाया था। विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया था। उन्होंने स्नैच में 155 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम भार उठाया।

विकास ने उससे पहले भी 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में वह भारत को रजत पदक दिला चुके हैं। इस तरह लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पदक अपने नाम किया। 30 नवबंर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विकास ने 9 साल की उम्र में ही कर दी थी वेटलिफ्टिंग शुरू

विकास ने साल 2002 से मात्र 9 साल की उम्र में वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। विकास ठाकुर ने लुधियाना डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग एंड बॉडीबिल्डिंग क्लब के साथ काम करने वाले परवेश चंदर शर्मा के मार्गदर्शन में वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कोच विजय शर्मा और संदीप कुमार द्वारा राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला (पंजाब) में भी प्रशिक्षण लिया है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।