Hamirpur News : सुजानपुर में डबल मर्डर, रिटायर्ड फौजी ने जमीन विवाद में मां-बेटे को गोलियों से भूना, 2 की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर के सुजानपुर के गांव वीड़ बगेहड़ा में रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, डीएसपी हमीरपुर सुनील दत्त मौके के लिए रवाना हुए।
 
 | 
photo

हमीरपुर । हिमाचल में हमीरपुर के सुजानपुर के गांव वीड़ बगेहड़ा में रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। गांव में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने यह फायरिंग की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुजानपुर पुलिस की टीम घायलों के बयान लेकर जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा गांव में गोलीकांड हुआ है।  सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, डीएसपी हमीरपुर सुनील दत्त मौके के लिए रवाना हुए। झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

पुलिस के मुताबिक गोली लगने से पहले 35 वर्षीय कटोच की मौत हुई। इसके बाद अस्पताल लाई गई जख्मी विमला देवी ने भी दम तोड़ दिया। सुजानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले फौजी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 302 IPC के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक गोली चलाने वाला चंचल और दूसरे पक्ष पड़ोसी हैं। उनके बीच एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों उस जमीन पर अपना हक जताते हैं।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फिर दोनों में जमीन को लेकर बहस हुई। जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि चंचल सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जांच के मुताबिक मृतक करण कटोच अपनी माता विमला देवी व पत्नी-बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे। वहीं आरोपी चंचल सिंह मकान के छत पर खड़ा था। वहीं से उसने गोलियां चला दी। जिसके बाद करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीनों को भी छर्रे लगे। तड़पती हुई उनकी माता विमला को सुजानपुर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। करण की पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ.  आकृति शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में जमीन विवाद को लेकर झगड़े के बाद फायरिंग हुई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर जाकर पूरी जानकारी जुटा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।