HPSSC : ढाई लाख रिश्वत लेती रंगे हाथ पकड़ी महिला कर्मचारी, क्वार्टर में मिले कंप्यूटर

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होते ही हमीरपुर में स्थित हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में विजिलेंस ने एक महिला कर्मचारी को ढाई लाख रिश्वत लेते पकड़ा। अभी इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। जिस महिला को पकड़ा है, वह  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर  में तैनात है।

 | 
photo

हमीरपुर  ।  हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में रिश्वत का बड़ा मामला सामने आया है। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होते ही हमीरपुर में स्थित हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में विजिलेंस ने एक महिला कर्मचारी को ढाई लाख रिश्वत लेते पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक अभी इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। जिस महिला को पकड़ा है, वह  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर  में तैनात है।

विजिलेंस ने शुक्रवार को कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में दबिश दी और महिला को रिश्वत लेते पकड़ा। विजिलेंस की कार्रवाई अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि रिश्वत आरोपी महिला कर्मचारी आयोग के एक बड़े पद पर आसीन है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस को इस महिला कर्मचारी पर लंबे समय से शक था। आंसर शीट को जांचने के मामले में भी महिला कर्मचारी पिछले काफी समय से चर्चा में रही थी।

शुक्रवार को विजिलेंस की टीम  ने आरोपी महिला के हाउस बोर्ड कॉलोनी स्थित क्वार्टर पर भी दबिश दी। विजिलेंस को महिला के घर में कंप्यूटर मिले हैं। जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। विजिलेंस इन कंप्यूटरों को खंगालेगी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग के कुछ जिम्मेदार लोगों को भी विजिलेंस डिटेन कर रही है। फिलहाल अभी जांच जारी है।

हमीरपुर की एएसपी रेणु शर्मा खुद आरोपी महिला के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित मकान में जांच का जिम्मा संभाले हुए हैं। विजिलेंस की टीम भी साथ है। अभी जांच जारी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।