हमीरपुर जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट में 145 लोग निकले Corona पॉजीटिव

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री (CMO Dr. R.K. Agnihotri)  ने बताया कि जिला में रैपिड एंटीजन (Rapid Antigen) टैस्ट के लिए कुल 687 सैंपल लिए गए, जिनमें से 145 पॉजीटिव  (Positive)  निकले।
 | 
.

हमीरपुर ।   जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन (Rapid Antigen) टैस्ट में 145 लोग कोरोना पॉजीटिव  (Corona Positive)  पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री (CMO Dr. R.K. Agnihotri)  ने बताया कि शुक्रवार को जिला में रैपिड एंटीजन (Rapid Antigen) टैस्ट के लिए कुल 687 सैंपल लिए गए, जिनमें से 145 पॉजीटिव  (Positive)  निकले।



 डॉ. आरके अग्रिहोत्री  (Dr. R.K. Agnihotri)  ने कहा कि कोरोना (Corona) संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिलकुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी- जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते  है, तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टैस्ट करवाएं।

रिपोर्ट पॉजीटिव (Positive) आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना (Corona)  टैस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।   डॉ. आरके अग्रिहोत्री (Dr. R.K. Agnihotri)  ने कहा कि इन सभी सावधानियों एवं नियमों का पालन करके ही हम कोरोना संक्रमण (Corona Infection)  को नियंत्रित कर सकते हैं।    

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।