Accident: खड़ामुख-होली मार्ग पर रावी में गिरी बोलेरो, दो लोग लापता

गाड़ी में सवार युवकों की पहचान इंद्र कुमार पुत्र जय सिंह गांव गैहरा और चैन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र जयराम गांव हिवरा दुनाली के रहने वाले के रूप में बताई जा रही है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। खड़ामुख-होली मार्ग पर डली नामक स्थान पर सुबह सात बजे अनियंत्रित एक बोलेरो गाड़ी हो रावी में गिर गई। गाड़ी में सवार दो लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस वाहन और लोगों की तलाश कर रही है।     chamba news | accident in chamba | Bharmour Accident | Chamba today News | Chamba Hindi News | Breaking news Chamba | Chamba Latest News | Chamba Minjer Fair | Chamba International Minjer Fair | खड़ामुख-होली | दो लोग लापता

भरमौर। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। खड़ामुख-होली मार्ग पर डली नामक स्थान पर सुबह सात बजे अनियंत्रित एक बोलेरो गाड़ी हो रावी में गिर गई। गाड़ी में सवार दो लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस वाहन और लोगों की तलाश कर रही है। 


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यह दुर्घटना उस वक्त घटी एक बोलेरो कैंपर में सवार होकर दोनों युवक कहीं जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो कैंपर डल्ली नामक स्थान पर पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। इन दिनों भारी बरसात के चलते रावी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिस वजह से गाड़ी और उसमें सवार लोगों का कोई पता नहीं चल पाया।


गाड़ी में सवार युवकों की पहचान इंद्र कुमार पुत्र जय सिंह गांव गैहरा और चैन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र जयराम गांव हिवरा दुनाली के रहने वाले के रूप में बताई जा रही है। दोनों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन जारी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।