चम्बा में खेत में गई नाबालिग का रेप, जान से मारने की भी दी धमकी

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला चम्बा जिला के पुलिस थाना किहार के अंतर्गत का है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला चम्बा जिला के पुलिस थाना किहार के अंतर्गत का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया है। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया है। 

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला चम्बा जिला के पुलिस थाना किहार के अंतर्गत का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया है। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया है। 

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो शॉल से उसके हाथ बांध दिए और इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया, लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे के हाव भाव उड़ चुके थे।


नाबालिग की हालत देखकर परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई। परिजनों ने बिना समय गंवाए इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।