मंडी उपचुनावः अंतिम दिन कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत

कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को दुनाली, गैहरा, प्यूहरा और होली में मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन मांगा।
 | 
कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को दुनाली, गैहरा, प्यूहरा और होली में मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन मांगा।

भरमौर। हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम भरमौर कांग्रेस ने जमकर ताकत झोंकी। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को दुनाली, गैहरा, प्यूहरा और होली में मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन मांगा। दुनाली, गैहरा, प्यूहरा और होली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास तो किया नहीं लेकिन वोट हासिल करने के लिए मुद्दाविहीन प्रचार कर रही है। 

ब्रह्मानंद ने कहा कि भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। यदि भाजपा सरकार ने इन चार वर्षों में प्रदेश का विकास किया होता तो उपचुनावों में मुख्यमंत्री को हर चुनाव क्षेत्र में गली-गली वोट मांगने नहीं जाना पड़ता। भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में शिष्टाचार की सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुए नारी शक्ति का अपमान किया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाए हैं। इससे भाजपा की संर्कीर्ण मानसिकता उजागर हो चुकी है कि महिलाओं का कितना सम्मान करती है। 

उन्होंने कहा कि एक महिला को मजबूर प्रत्याशी कहना प्रदेश की समस्त महिला शक्ति का अपमान है। इसे हिमाचल की नारी शक्ति कभी सहन नहीं करेगी और 30 अक्तूबर को भाजपा को इसका जवाब देगी। प्रदेश सरकार के चार वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को देखें तो अब यह चुनाव जनता बनाम भाजपा हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के समर्थन से चुनाव में उतरी है, जबकि भाजपा सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग कर रही है। भाजपा जनता के मुद्दों से भटक गई है और अपनी की विफलताओं को दबाने के लिए मुद्दाविहीन प्रचार कर रही है। 

इस दौरान युवा कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने कहा कि जनता महंगाई की मार से पिस रही है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल-पेट्रोल 100 रुपये के पार हो चुके है। रसोई गैस सिलेंडर एक हजार के पार पहुंच गया है। सब्सिडी समाप्त कर दी है। शिक्षा, स्वास्थय सेवाएं प्रदेश में बुरी तरह चरमरा चुकी है। सड़को की हालात ठीक नहीं है, कर्मचारी और पैनशनर परेशान हैं, परन्तु भारतीय जनता पार्टी मोदी के गुणगान करने में प्रचार-प्रसार पर जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। मगर जनता 30 अक्तूबर को सबका हिसाब चुकता करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को दुनाली, गैहरा, प्यूहरा और होली में मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन मांगा।
इस मौके पर पंचायत समिति भरमौर के पूर्व उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, ग्राम पंचायत कुलेठ के प्रधान शंकर दास भी साथ थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने होली क्षेत्र में प्रतिभा सिंह के प्रचार में पहुंचे इंटक प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह से भी मुलाकात की और चुनाव प्रचार के संबंध में अपडेट दी। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।