BJP GOVERNMENT धरातल पर कार्य करने में रखती है विश्वास : पवन नैयर

चंबा। भाजपा सरकार (BJP GOVERNMENT ) के शासनकाल में चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। भाजपा सरकार (BJP GOVERNMENT) केवल घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। यह बात सदर विधायक पवन नैयर ने बुधवार को एक बयान जारी कर कही। उन्होंने
 | 
BJP GOVERNMENT धरातल पर कार्य करने में रखती है विश्वास : पवन नैयर

चंबा। भाजपा सरकार (BJP GOVERNMENT ) के शासनकाल में चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। भाजपा सरकार (BJP GOVERNMENT) केवल घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। यह बात सदर विधायक पवन नैयर ने बुधवार को एक बयान जारी कर कही।

 

उन्होंने कहा कि चंबा के लोगों की समस्याओं का तत्परता से निवारण किया जा रहा है। विधानसभा सत्र में भी जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। मार्केटिंग कमेटी के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य आरंभ करवाने के लिए विधानसभा में प्रश्न लगाया गया था। इसके परिणामस्वरूप केंद्र देवीदेहरा में अब मार्केंटिग कमेटी कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। मिनी सचिवालय के निर्माण से संबंधित प्रश्न भी विधानसभा में लगाया गया है।

 

नैयर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में एक अलग पहचान कायम की है। विकास के दम पर ही पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिली है। कोरोना महामारी में भी मुख्यमंत्री की कार्य कुशलता के चर्चे देशभर में हुए हैं। हर तरफ हो रहे विकास को विपक्षी हजम नहीं कर पा रहे हैं और बेबुनियाद ब्यानबाजी करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा राज्यपाल के साथ किए गए दु‌र्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में मिली करारी शिकस्त से विपक्षी बौखला गए हैं और इस प्रकार के कृत्य कर सियासी जमीन तलाशने लगे हैं। कांग्रेस के विधायकों को राज्यपाल से जल्द माफी मांगनी चाहिए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।