कूंर पंचायत का बेई गांव भूस्खलन की चपेट में, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

छतराड़ी। गैर-जनजातीय क्षेत्र भरमौर ग्राम पंचायत कूंर का एक गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है। मगर हैरत की बात है प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मौके का जायजा नहीं लिया है। इससे ग्राणीमों में रोष देखने को मिल रहा है। बेई गांव में हो रहे भूस्खलन के कारण कई घर खतरे
 | 
कूंर पंचायत का बेई गांव भूस्खलन की चपेट में, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

छतराड़ी। गैर-जनजातीय क्षेत्र भरमौर ग्राम पंचायत कूंर का एक गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है। मगर हैरत की बात है प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मौके का जायजा नहीं लिया है। इससे ग्राणीमों में रोष देखने को मिल रहा है। बेई गांव में हो रहे भूस्खलन के कारण कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। कई घरों की बाउंड्री वॉल गिर गई हैं। आंगन में भी दरारें आ गई हैं। अब घरों के भूस्खलन की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया है।

 

ग्रामीणों में पाती राम, संजीव कुमार, रांझा राम और कर्मचन्द ने बताया कि 25 से 28 जुलाई तक हुई बारिश से गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के साथ भारी भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण उनके घरों के रास्ते और बाउंड्री वॉल गिर गई हैं। आंगन में भी दरारें आ गई हैं। इससे घरों के ढहने का भी खतरा पैदा हो गया है। कई बार प्रशासन से मौका करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।

कूंर पंचायत का बेई गांव भूस्खलन की चपेट में, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए भूस्खलन के बारे में स्थानीय पटवारी को भी सूचित किया था। लेकिन करीब 10 दिन बीत गए हैं, अभी तक मौके का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। पंचायत के प्रधान भी अभी तक यहां नहीं आए हैं। हैरत की बात यह है कि भूस्खलन के कारण जिन परिवारों को नुकसान हो रहा है, उनमें पंचायत के पंच का घर भी शामिल हैं। इसके बावजूद भी पंचायत और प्रशासन लापरवाह बने हुए हैं।

कूंर पंचायत का बेई गांव भूस्खलन की चपेट में, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

 

पटवारी को दी है रिपोर्ट

पंचायत प्रधान कल्पना देवी ने बताया कि इससे पहले भी हल्का भूस्खलन हो रहा था। उसकी पटवारी को रिपोर्ट सौंपी गई है। उसके बाद फिर भूस्खलन हुआ है, जिसके बारे में भी पटवारी से बात की गई है। जैसे ही राजस्व विभाग की ओर से कोई कार्रवाई होती है। पंचायत लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। कूंर पंचायत के बेई गांव में लंबे समय से भूस्खलन हो रहा है। कई बार इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मुलाकात भी की है।

क्या कहते हैं पटवारी

पटवार वृत कूंर के पटवारी सुरेन्द्र ने बताया कि मौके का मुआयना किया था। इस संबंध में पंचायत को रिपोर्ट दे दी गई है। पंचायत प्रधान ने इसकी रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, अगर रिपोर्ट हायर अथारिटी के पास जाती है तो उस संबंध में आगामी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह वीरवार (5 अगस्त) को कोरोना संक्रमित आ गए हैं। ऐसे में वह छुट्टी पर हैं, प्रशासन किसी दूसरे पटवारी को वहां नियुक्त करेगा। वह वहां की रिपोर्ट तैयार कर आगे भेज सकता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।