विधानसभा अध्यक्ष 5 से 10 फरवरी तक होंगे भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
चंबा । विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 10 फरवरी तक चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 5 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष चुवाड़ी में प्रातः 11 बजे हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।