चम्बाः पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए इनडोर खेल स्टेडियम और 10-10 जिम- अनुराग

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि चम्बा जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इनडोर खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।
 | 
केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि चम्बा जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इनडोर खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री शुक्रवार को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं युवा प्रोत्साहन पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  ANURAG SINGH THAKUR

चम्बा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि चम्बा जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इनडोर खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री शुक्रवार को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं युवा प्रोत्साहन पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस जिम खोले जाएंगे। इन जिमों ने जाकर युवा अपना शारीरिक दमखम बनाएंगे और इनका बेहतर उपयोग करेंगे। आने वाले समय में उपयोगिता के आधार पर विधानसभा क्षेत्र बार इनकी संख्या को एक सौ तक बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जिला चम्बा की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और अर्जित उपलब्धियों का जिक्र भी किया। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सोच और नवभारत निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विकास की दृष्टि से पिछड़े जिलों के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरू किया गया। आकांक्षी जिला चम्बा में आज विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने और 507 करोड रुपये की लागत से निर्माणाधीन भवन का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार को जाता है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 62 करोड 38 लाख रुपये की राशि खर्च कर 44203 पेंशन धारकों को लाभान्वित किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 77 करोड़ 54 लाख रुपये व्यय कर हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया गया। वर्तमान में  सड़क सुविधा, पेयजल योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, सामाजिक सेवा क्षेत्र, किसानों- बागवानों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चम्बा की प्रसिद्ध कलाकृति चम्बा रुमाल और चम्बा थाल को प्रसिद्धि दिलाई है। जिला की समृद्ध कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से चम्बा को हेरिटेज टाउन के रूप में विकसित करने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने  को कहा ।

इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से क्रिकेट केंद्र चम्बा और मैहला का शुभारंभ किया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चम्बा में तैयार किए गए थीम सॉन्ग के कंपोजर और गायकों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मास्टर ट्रेनर  को सम्मानित करने के साथ विभिन्न खेल संस्थाओं को खेल सामग्री भी प्रदान की।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने अनुराग सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद किशन कपूर, वन युवा सेवाएं और खेल मंत्री  राकेश पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज और स्थानीय विधायक  पवन नैयर ने भी अपने विचार रखें । इससे पहले उपायुक्त ने केंद्रीय मंत्री और उपस्थित सभी गणमान्य विभूतियों का विधिवत स्वागत किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।