चम्बा-जोत मार्ग पर फिर गिरी कार; एक की मौत, एक जख्मी

 बुधवार रात को कार (एचपी-48बी-0282) में खज्जियार मोड़ तलाई के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
 | 
accident

चम्बा। चम्बा-जोत मार्ग पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देररात चम्बा-जोत मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसा चम्बा जोत-मार्ग पर तलाई के पास हुआ है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय काजू राम पुत्र छांगा राम निवासी गांव घ्राण बेही बसोदन चंबा के रूप में हुई है। वहीं, घायल मदन लाल पुत्र रफलू राम भी इसी गांव का रहने वाला था। घायल का मेडिकल कालेज चम्बा में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार चालक मदन लाल और काजू राम बुधवार रात को कार (एचपी-48बी-0282) में सवार होकर चम्बा-जोत मार्ग पर जा रहे थी। इसी दौरान जब कार खज्जियार मोड़ तलाई के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने के कारण जोरदार आवाज होने पर स्थानीय लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। घटनास्थल पर पहुंचते ही लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। लेकिन, खाई गहरी होने के कारण कार सवार दोनों व्यक्तियों को तुरंत निकालकर सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज चम्बा ले जाया गया। उपचार के दौरान काजू राम की मौत हो गई। मृतक के शव को शवगृह में रखवाया दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मदन लाल का उपचार चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह भी बड़ा हादसा पेश आया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घालय हो गए है। हादसा चम्बा-जोत मार्ग  पर भटालवां मंदिर के पास हुआ था। यह कांगड़ा की ओर से चम्बा आ रही एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सवार सभी लोग कांगड़ा से चम्बा आ रहे थे। ये सभी लोग चम्बा की पल्यूर पंचायत के निवासी थे। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। कार काफी गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।