हिमाचल में 17 फरवरी से सबके लिए खुल जाएंगे स्कूल, जानिए कैबिनेट के फैसले

हिमाचल प्रदेश में 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल जाएंगे। यानी 17 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों को भी स्कूल आना होगा।
 | 
HIMACHAL CABINET DECISION/विधवा उद्यमी को 35% तक मिलेगी SUBSIDY
हिमाचल प्रदेश में 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल जाएंगे। यानी 17 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों को भी स्कूल आना होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है। कैबिनेट का यह फैसला हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा।


कैबिनेट के फैसले के अनुसार प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं भी ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। कोविड नियमों के तहत अब स्कूलों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद इसी माह 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। अब प्रदेश सरकार ने पहली से 8वीं कक्षा के लिए भी स्कूल खोलने का फैसला लिया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।