सियासत : सुखविंद्र सुक्खू बोले धूमल के कहने पर नल तक नहीं लगा रहा जलशक्ति विभाग

गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा में सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने वाले और दस साल तक मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल की हालत जयराम सरकार में ऐसी हो गई है कि अब उनके कहने पर जलशक्ति विभाग पानी का नल तक नहीं लगा रहा।
 | 
कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू

हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू ने जयराम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा में सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने वाले और दस साल तक मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल की हालत जयराम सरकार में ऐसी हो गई है कि अब उनके कहने पर जलशक्ति विभाग पानी का नल तक नहीं लगा रहा। विभाग के एक्सईएन धूमल के फोन तक नहीं उठा रहे। 



सुक्खू ने कहा कि 1998 वह स्वर्णिम वर्ष था, जब देश की आजादी के बाद हमीरपुर जिले को पहला मुख्यमंत्री मिला। धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें भी फख्र था। जयराम सरकार में उनकी यह हालत देखी नहीं जाती। मंत्रिमंडल गठन के दौरान भी जयराम ने पूर्व मंत्री ठाकुर जगदेव सिंह और धूमल के गृह जिले की अनदेखी की। इस तरह के मामलों से स्पष्ट है कि भाजपा में अपने नेताओं का सदुपयोग करने के बाद घर बैठा दिया जाता है। कांग्रेस में आम कार्यकर्ता को भी तरजीह दी जाती है। 



सुक्खू ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में हुई भर्तियाें में सबसे अधिक सराज और धर्मपुर विस क्षेत्र के लोग भर्ती हुए। यह बात समझ नहीं आती कि मुख्यमंत्री और मंत्री के गृह क्षेत्र के युवा ही इतने बुद्धिमान कैसे हैं, जो हर भर्ती में पास हो जाते हैं। क्या अन्य जिलों के युवाओं में काबिलियत नहीं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पारदर्शिता एक्ट लाएगी। इसके तहत हर साल मंत्री और विधायक को अपनी संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर हर साल अपलोड करना होगा। इसी तरह सरकारी विभागों के लिए जवाबदेही एक्ट लाया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादकों को समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाएगी।  

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हमीरपुर विधानसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुबह से कार्यकर्ताओं ने जोश से स्वागत किया है उसके लिए हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि जो जोश हमीरपुर की जनता में जोश देखा गया है उससे लग रहा है कि सरकार ने हमीरपुर की जनता की अनदेखी की है जिसका जबाव देने के लिए जनता तैयार है।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष सुक्खू ने पेपर लीक मामले पर तीन महीने 90 के अंदर जांच पूरी करने की मांग की है और साथ ही पेपर लीक मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों से लेकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की भी निष्पक्षता से जांच करने के बाद जनता के साथ पूरी रिपोर्ट रखने की बात कही है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बेचारे मुख्यमंत्री करार दिया है। 

 

 

 

 

 

 

 

सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में नकल माफिया को लाने वाले लोगों से भी संपर्क किया जाना चाहिए और पेपर सेट करने के बाद किसी की जिम्मेदारी थी उन सभी की जांच होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेरिट में आने थे उनको दरकिनार करके वैसे बच्चों को सलेक्ट किया गया,  जिसको एबीसी तक नहीं आती थी। उन्होंने कहा कि यह जाहिर होने चाहिए कि किन के रिश्तेदारों और भाजपा के नजदीकियों को पेपर बांटे गए है इनकी जांच भी होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जांच से अंसतुष्ट है और सीबीआई तीन महीने 90 दिन के अंदर घोटाले की जांच कर दूध का दूध पानी का पानी जनता के सामने लाए।

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी चेहरे को लेकर चुनाव नहीं लडा जाएगा और कार्यकर्ता जोश में आकर मुख्यमंत्री के नारे लगाते है। उन्होंने कहा कि चुनावों में कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इस अवसर पर  विधायक बडसर इंद्रदत्त लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।