शादी से दो दिन पहले हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड, 2 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

वेटलिफ्टिंग में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने पर विकास ठाकुर को यह अवार्ड मिला है। 
 | 
Arjuna Award to Vikas Thakur for his achievements in Weight-Lifting    शादी से दो दिन पहले हिमाचल के  जिला हमीरपुर के  वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का तोहफा मिला है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। भारोत्तोलन में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने का इनाम विकास को मिला है। वह 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हमीरपुर। शादी से दो दिन पहले हिमाचल के  जिला हमीरपुर के  वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का तोहफा मिला है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। भारोत्तोलन में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने का इनाम विकास को मिला है। वह 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वेटलिफ्टर विकास ठाकुर लुधियाना में डॉ. प्रीति के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद 5 दिसंबर को वह अपने पैतृक गांव में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे और प्रीति भोज भी देंगे। खास बात यह है कि वह अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल अवार्ड मिलने के बाद करने जा रहे हैं। इससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। लुधियाना से हमीरपुर के गांव पटनोण तक जश्न का माहौल है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री और ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने और विवाह के बंधन में बंधने पर बधाई दी है। अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र वेटलिफ्टर हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टिंग में किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिल रहा है।

इससे पूर्व वर्ष 2014 में तमिलनाडु के वेटलिफ्टर सतीश कुमार को अर्जुन अवार्ड मिला था। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने अगस्त माह में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।