Himachal : ढाई महीने बाद अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे सैलानी, निहारीं बर्फ से लकदक वादियां

एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटक लाहौल आ सकते हैं। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वह अभी केलांग से आगे लेह की तरफ दारचा नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्देशों को पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 | 
.

कुल्लू । करीब ढाई माह बाद अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू होकर सैलानियों ने लाहौल में दस्तक दी। प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के वाहनों में पर्यटकों को घाटी में आने की इजाजत मिलने के बाद यहां रौनक बढ़ गई है। सैलानी बड़ी संख्या में अटल टनल होकर बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को यहां पर्यटकों ने बर्फ की सफेद वादियों का दीदार किया और खूब मस्ती की। लाहौल में चारों ओर बर्फ की चादर को देखकर सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। 

सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ने बताया कि प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों में पर्यटकों को घाटी में प्रवेश करने की इजाजत देने के बाद काफी पर्यटकों ने घाटी पहुंचने लगे हैं।  उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और अधिक संख्या में पर्यटक अटल टनल के नोर्थ पोर्टल, सिस्सू, केलांग, कोकसर आदि का रुख करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने समय अवधि तय की है। पर्यटकों को दोपहर तीन तब वापस मनाली लौटना होगा।

एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटक लाहौल आ सकते हैं। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वह अभी केलांग से आगे लेह की तरफ दारचा नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्देशों को पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.

वहीं टनल के सैलानियों के लिए खुलने से मनाली के पर्यटन कारोबारियों में भी खुशी की लहर है।  अब अटल टनल रोहतांग सैलानियों की पहली पसंद बनी है। ऐसे में अब कारोबार बढ़ने की संभावना है। शहर के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि चुनाव नतीजे आने के बाद वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वीकेंड के लिए शहर के होटलों में करीब 40 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इंक्वायरी में भी तेजी आई है। वीकेंड पर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सैलानी शिमला का रुख करते हैं।


पंजाब और उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए हैं। शहर के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि नतीजे आने के बाद इस वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ेगी। लोग बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जीत की खुशी मनाने और हार का गम भूलाने के लिए लोग हिल स्टेशन का रुख करेंगे। कुफरी और नारकंडा में हुई भारी बर्फबारी के बाद वीकेंड पर भारी संख्या में टूरिस्ट शिमला का रुख कर रहे हैं।


टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद इस वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि चुनाव परिणाम के इंतजार में लोग रुके हुए थे, इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।