मुख्यमंत्री ने किए पझौता में 91 करोड़ के शिलान्यास

आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 91.16 करोड़ के शिलान्यास किए। 
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

राजगढ़ । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान पझौता क्षेत्र के रोहड़ी में पहुंचे। यहां आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 91.16 करोड़ के शिलान्यास किए।  कुछ देर के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले जिला सिरमौर के नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, श्रीरेणुकाजी में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। जिला सिरमौर की आजादी के अमृत महोत्सव की यह अंतिम रैली है। मुख्यमंत्री कुछ समय बाद संबोधित करेंगे।

राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत शाया सनोरा के रोहड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर आज़ादी के अमृत महोत्सव में प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद करोड़ों के शिलान्यास किए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।