Corona Virus से विधायक बिक्रम जरयाल सहित 594 संक्रमित, 14 की मौत

RNN DESK। हिमाचल प्रदेश में कोरोना (Corona Virus) संक्रमितों का आंकड़ा 41 हजार के पार हो गया है। भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल परिवार सहित कोरोना (Corona Virus) पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को होम आइेसाेलेट कर लिया है। उनकी पत्नी व दो बच्चों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने उनके
 | 
Corona Virus से विधायक बिक्रम जरयाल सहित 594 संक्रमित, 14 की मौत

RNN DESK। हिमाचल प्रदेश में कोरोना (Corona Virus) संक्रमितों का आंकड़ा 41 हजार के पार हो गया है। भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल परिवार सहित कोरोना (Corona Virus) पॉजिट‍िव पाए गए हैं। उन्‍होंने खुद को होम आइेसाेलेट कर लिया है। उनकी पत्‍नी व दो बच्‍चों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिट‍िव पाई गई है। उन्‍होंने उनके संपर्क में आए लोगों से क्‍वारंटाइन होने व कोरोना के लक्षण दिखने पर अपना टेस्‍ट करवाने की अपील की है।

 

हिमाचल में बुधवार को 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मंडी जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। सोलन के कुनिहार अस्पताल में देलगी क्षेत्र की 73 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव महिला मृत्यु हो गई। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया है। मृत महिला का अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी में होगा। इसके अलावा शामती के साथ लगते बावसा के 52 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई।

 

 

नाहन के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। धर्मशाला अस्पताल में 34 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। शिमला जिले में नेरवा के 48 वर्षीय व्यक्ति, ननखड़ी के 71 वर्षीय बुजुर्ग, प्रेमनगर जुब्बल की 73 वर्षीय महिला, मतियाना की 28 वर्षीय महिला और रोहड़ू के 75 बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी में सड़क हादसे में घायल सराज के एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक नेरचौक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

 

 

कोरोना की जांच के लिए रिकॉर्ड 8079 सैंपल लिए

हिमाचल में बुधवार को कोरोना की जांच के लिए रिकॉर्ड 8079 सैंपल लिए गए। बता दें बीते दिन कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस को फैलने के लिए कई कदम उठाने का फैसला लिया गया था और सख्ती से नियमों को लागू करने की बात कही गई थी। इसी के तहत बुधवार को रिकॉर्ड सैंपल लिए गए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 41860 पहुंच गया है। 7813 सक्रिय मामले हैं। 33336 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 667 संक्रमितों की मौत हुई है।

 

 

प्रदेश में  594 और कोरोना संक्रमित

प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 594 नए मामले आए हैं। शिमला 128, कांगड़ा 78, मंडी 85, सोलन 59, बिलासपुर 47, चंबा 38, हमीरपुर 34, सिरमौर 19, किन्नौर 23, कुल्लू 47, ऊना 30 और लाहौल-स्पीति में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल, उनकी पत्नी, बेटा और भतीजा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।