हिमाचल में कोरोना संक्रमित हुए सनी देओल, स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी

RNN DESK। बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल (Sunny Deol) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सनी देओल निजी दौरे पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) आए हैं। वो पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले के मनाली में स्थिति फार्म हाउस में रुके हैं।
Bollywood actor and BJP MP from Gurdaspur Sunny Deol tests positive for #COVID19 in Himachal Pradesh’s Kullu district: State Health Secretary
— Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2020
64 वर्षीय अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी कराई थी। जिसके बाद कुछ समय आराम करने के लिए मनाली में अपने फॉर्म हाउस पर आए। वो कुछ दिनों से यहीं पर हैं। इस बीच 3 दिसंबर को सनी देओल अपने एक दोस्त के साथ मुंबई वापस जाने वाले थे, लेकिन अब वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ये अपडेट दिया है।
कंधे की सर्जरी के बाद मनाली में ही हैं सनी देओल
बताया जा रहा कि सनी देओल का हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। अकसर वो अपना समय बिताने के लिए मनाली आते रहे हैं। इस बार भी कंधे की सर्जरी के बाद आराम के लिए वो मनाली आए। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ आए थे लेकिन कुछ समय पहले ही वो यहां चले गए। हालांकि, अब बॉलिवुड एक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में अभी उन्हें कुछ दिन अभी यहीं पर रुकना पड़ सकता है। फिलहाल डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।