कंगना रनौत के विवाद जिसकी वजह से मिला 'पंगा गर्ल' का टैग

कंगना अपने बेबाक और किसी से ना डरने के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। आए दिन कंगना सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हुईं नजर आती हैं।
 | 
पंगा गर्ल कंगना अपने बेबाक और किसी से ना डरने के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। आए दिन कंगना सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हुईं नजर आती हैं।

वेब टीम। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (kangana ranaut) पिछले दिनों 'भीख में मिली आजादी' को लेकर दिए बयान पर काफी विवादों में आ गई हैं। इस बयान के बाद चारों तरफ कंगना रनौत की आलोचना की जा रही है। काफी लोगों ने इस बयान पर कंगना का पद्म श्री सम्मान वापस लिए जाने की भी मांग की है। अब इस विवाद पर कंगना ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि वह अपना पद्म श्री सम्मान लौटा देंगी अगर कोई उन्हें यह बताए कि 1947 में क्या हुआ था। आपको बता दें कि कंगना अपने बेबाक और किसी से ना डरने के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। आए दिन कंगना सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हुईं नजर आती हैं। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि वह कई लोगों से पंगा भी ले लेती हैं। चलिए अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ बड़े विवादों पर नजर डालते हैं।


नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं करण जौहर

कंगना रनौत, पंगा क्वीन, करण जौहर।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में पल रहे नेपोटिज्म के मुद्दे को उजागर किया है। उन्होंने एक बार नेपोटिज्म मुद्दे पर बोलते हुए मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर ही उन्हें कहा था कि 'अगर कभी उनकी (करण जौहर) बायोपिक बनती है तो करण उसमें करण मूवी माफिया, बाहर से आए लोगों को लेकर असहिष्णु है और नेपोटिज्म को बढ़ावा देता है।' इस शो में कंगना सैफ अली खान संग पहुंची थीं। वह (करण जौहर) भी कंगना की बातें सुन काफी हैरान हो गए थे और करण ने अपने ही शो में कंगना से उनके बर्ताव के लिए माफी भी मांगी थी।


बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं तापसी और स्वरा

कंगना रनौत, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर।

कंगना रनौत अभिनेताओं के साथ-साथ कई अभिनेत्रियों से भी पंगा ले चुकी हैं। एक बार कंगना एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें ब्री ग्रेड एक्ट्रेस बोला था। दरअसल, कंगना ने एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म के बारें में बात करते हुए कहा था कि 'एक ना एक दिन वह हारेंगी ही क्योंकि कल के दिन कई जरूरतमंद लोग उनसे मिलेंगे तो वह कहेंगे की केवल कंगना को ही नेपोटिज्म से प्रॉब्लम है। वह तो करण को प्यार करते हैं। कंगना ने ब्री-ग्रेड मुद्दे पर कहा कि वहीं अगर यह एक्ट्रेसेस भी करण से प्यार करती हैं तो वह क्यों बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं? दोनों ही आलिया और अनन्या पांडे से ज्यादा बेहतरीन एक्ट्रेस हैं तो आपको काम क्यों नहीं दिया जाता है?'


आयुष्मान खुराना को बताया चापलूस आउटसाइडर

पंगा गर्ल कंगना रनौत। आयुष्मान खुराना।

सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बात कंगना सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट करती रही। उनका मानना है कि सुशांत को इंडस्ट्री के ही लोगों ने मिलकर मारा है। इस दौरान जब एक्टर आयुष्मान खुराना सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के समर्थन में सामने आए तब कंगना ने आयुष्मान पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चापलूस आउटसाइडर्स सिर्फ एक ही वजह से मूवी माफिया का सपोर्ट करते हैं क्योंकि दोनों के विचार एक जैसे हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में कोई धमकाता है नहीं और वह सुशांत और कंगना जैसे लोगों का मज़ाक बनाते हैं जो कि एक सच्चाई को बयां करता है।


कंगना ने शबाना आजमी से पंगाा
कंगना का शबाना आजमी से पंगा। पंगा गर्ल।

एक्ट्रेस शबाना आजमी पर तब कंगना ने निशाना साधा जब देश में पुलवामा अटैक के बाद वह पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली थीं। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि शबाना आजमी जैसी ही व्यक्ति असलियत में कल्चरल एक्सचेंज की बात करते हैं। कंगना ने यह भी कहा था कि यह वही लोग होते हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले गैंग के साथ खड़े होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके शबाना आजमी ने अपना पाक का दौरा कैंसिल ही कर दिया था।

किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रही दादी पर किया विवादित ट्वीट

पंगा गर्ल कंगना रनौत।

कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रही दादी बिलकिस बानो के लिए ट्वीट में लिखा था कि 'यह वही दादी हैं जिसे टाइम मैगजीन ने अपनी लिस्ट में मोस्ट पावरफुल इंडियन का दर्जा दिया था। जो कि 100 रुपए में उपल्बध है।' कंगना ने आगे कहा था कि 'पाकिस्तान के पत्रकारों ने भारत में एक इंटरनेशनल पीआर हायर किया हुआ है।' इस ट्वीट के बाद कंगना की काफी आलोचना हुई, साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।