हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता, व्यावसायिक और महंगा, यह रहे नए दाम

RNN DESK। हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर (Lpg Domestic Cylinder) सस्ता हो गया है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर (Lpg Commercial Cylinder) और मंहगा हो गया है। हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर (Lpg Domestic Cylinder) 10 रुपये सस्ता हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल में होम डिलीवरी सहित 906 रुपये गैस सिलेंडर के चुकाने पड़ेंगे। इस
 | 
हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता, व्यावसायिक और महंगा, यह रहे नए दाम

RNN DESK। हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर (Lpg Domestic Cylinder) सस्ता हो गया है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर (Lpg Commercial Cylinder) और मंहगा हो गया है। हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर (Lpg Domestic Cylinder) 10 रुपये सस्ता हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल में होम डिलीवरी सहित 906 रुपये गैस सिलेंडर के चुकाने पड़ेंगे। इस माह रसोई गैस सिलेंडर का दाम 856 रुपये तय हुआ है। 50 रुपये डिलीवरी चार्ज होगा। मार्च में घरेलू सिलेंडर 25 रुपये महंगा हुआ था।

 

फरवरी में तीन बार हुई बढ़ोतरी में सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़े थे। व्यावसायिक सिलेंडर (Lpg Commercial Cylinder) के दाम 35 रुपये बढ़ गए हैं। अप्रैल में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 59 रुपये के डिलीवरी चार्ज सहित कुल 1790 रुपये चुकाने पड़ेंगे। घरेलू सिलेंडरों पर अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक सब्सिडी कोटे में 12 सिलेंडर मिलेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।