बिलासपुर: नयनादेवी में लिखा ‘खालिस्तान में आपका स्वागत है’

नयना देवी। बिलासपुर जिला के श्री नयना देवी-कोलांवाला टोबा सड़क पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। खालिस्तान समर्थित यह नारे सड़क के मील पत्थरों और डिवाइडरों पर लिखे गए हैं। शरारती तत्वों ने इन पत्थरों पर खालिस्तान की हद शुरू, खालिस्तान बिच तुहाड्डा स्वागत है, खालिस्तान जिंदाबाद लिखा मिला। इससे क्षेत्र में
 | 
बिलासपुर: नयनादेवी में लिखा ‘खालिस्तान में आपका स्वागत है’

नयना देवी।  बिलासपुर जिला के श्री नयना देवी-कोलांवाला टोबा सड़क पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। खालिस्तान समर्थित यह नारे सड़क के मील पत्थरों और डिवाइडरों पर लिखे गए हैं। शरारती तत्वों ने इन पत्थरों पर खालिस्तान की हद शुरू, खालिस्तान बिच तुहाड्डा स्वागत है, खालिस्तान जिंदाबाद लिखा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है।

 

यह भी पढ़ेंः-कुल्लूः ब्रह्मगंगा में आई भारी बाढ़, मां-बेटे समेत चार लोग लापता

पुलिस और आम लोग इसे शरारती तत्वों का काम बताते हुए क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश बता रहे हैं। सड़क के मील पत्थरों पर यह किसने लिखा तथा किसकी इस बारे में क्या मंशा है, के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की नजर इन पत्थरों पर पड़ी और उन्होंने प्रशासन को इसके बारे अवगत करवाया। जगह-जगह पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा ज्वाइन खालिस्तान या पंजाबी भाषा में रेफरेंडम-2021 या ज्वाइन एसएसजे लिखा है। कुछ जगह पर पेंट से तो किसी जगह पर मार्कर पेन से लिखा गया है।

बिलासपुर: नयनादेवी में लिखा ‘खालिस्तान में आपका स्वागत है’

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में खतरनाक ईंधन से पक रहा खाना, सेहत के साथ हो रहे कई नुकसान

नहीं बख्शे जाएंगे शरारती तत्व

जगह-जगह खालिस्तान जिंदाबाद की वॉल राइटिंग से नयना देवी में हड़कंप मच गया है। बड़ी बात यह है कि वॉल राइटिंग करने वाले असामाजिक तत्व श्री नयना देवी में कोलां वाला टोबा के रास्ते से पुलिस बैरियर क्रॉस करके आए हैं। उधर, डीएसपी श्री नयना देवी जी पूर्ण चंद ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर विस्तृत छानबीन कराई गई है। जिसने भी यह कार्य किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।