एसटी के लिए संघर्ष करेगी गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था

चंबा। तडोली में रविवार को गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था की बैठक हुई। बैठक में सिप्पी जाति को अनुसूचित जनजाति के दायरे में लाने के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था के संस्थापक सदस्य प्रताप चंद सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के गठन
 | 
एसटी के लिए संघर्ष करेगी गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था

चंबा। तडोली में रविवार को गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था की बैठक हुई। बैठक में सिप्पी जाति को अनुसूचित जनजाति के दायरे में लाने के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था के संस्थापक सदस्य प्रताप चंद सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
उन्होंने संस्था के गठन के उद्देश्य को भी बिरादरी के लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में एक ही जाति को दो वर्गों में विभाजित कर दिया गया है। भरमौर में सिप्पी जाति के लोग एसटी में हैं और वही लोग चंबा व कांगड़ा में एससी में हैं। उन्होंने कहा कि संस्था पूरे प्रदेश में बिरादरी को एकजुट करके एसटी का दर्जा हासिल करने के लिए संघर्ष करेगी। संस्था की चंबा पहुंची प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल अध्यक्ष हाकम भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष, उपाध्यक्ष राविता भारद्वाज, प्रियंका, महासचिव अशोक तोफी ने भी अपने विचार रखे।

मदन लाल को चंबा जिला की कमान

बैठक के उपरांत गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था की चंबा जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। मदन लाल अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम भरमौरी और मोनू वशिष्ठ, उपाध्यक्ष पवन कुमार, कर्म चंद, महासचिव ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव श्रीधर, कोषाध्यक्ष रोशल लाल, संगठन सचिव चुहडू राम, अंकेक्षक वकील भारद्वाज और तेज सिंह, जय सिंह को मुख्य सलाहकार एवं प्रवक्ता, इसके अलावा जालम भारद्वाज, प्रकाश भारद्वाज, प्रताप भारद्वाज और दिलीप को सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।