कोटखाई में आग लगने से छह मकान राख, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है। कोटखाई तहसील के तहत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग लगने से छह मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का शव अभी बरामद
 | 
कोटखाई में आग लगने से छह मकान राख, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है। कोटखाई तहसील के तहत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग लगने से छह मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।



अग्निकांड में बुजुर्ग महिला की मौत के अलावा करोड़ों रुपये की संपित्त राख हो गई है। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत बुजुर्ग महिला के घर से ही हुई थी, जिस कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। प्रशासन व पुलिस मौके पर हैं। करीब नौ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अभी भी आग सुलग रही है।


कोटखाई पहाड़ी क्षेत्र है और यहां ज्यादातर मकान लकड़ी के बने हुए हैं। इस कारण एक मकान से उठी चिंगारी ने छह आशियाने राख कर दिए। हिमाचल में अकसर देखा जाता है कि पहाड़ी क्षेत्र में घरों में आग लगने के ज्यादा मामले सामने आते हैं, इसका कारण लकड़ी से बने मकान ही हैं। इसके अलावा रसोई भी घर के अंदर ही होती है व ठंड से बचने के लिए कमरों में अलाव जलाए जाते हैं। इस कारण जरा सी लापरवाही कई आशियानों काे पलभर में राख कर देती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।