ऊना में स्टील उद्योग का वायलर फटा; 8 कर्मी घायल, लुधियाणा रेफर

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक स्‍टील उद्योग में वायलर फटने से आठ कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हरोली क्षेत्र के बाथड़ी स्थित स्टील उद्योग में यह हादसा हुआ है।
 | 
una

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक स्‍टील उद्योग में वायलर फटने से आठ कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हरोली क्षेत्र के बाथड़ी स्थित स्टील उद्योग में यह हादसा हुआ है। घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पांच घायलों को डीएमसी लुधियाणा पंजाब रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है व हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है बाथड़ी के स्टील उद्योग में बुधवार सुबह अचानक वायलर में स्क्रैप डालते समय केमिकल गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उद्योग प्रबंधन घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस से डीएमसी लुधियाणा पंजाब रेफर किया गया है।

उधर सूचना मिलते ही हरोली पुलिस थाना व टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने माैके पर मौजूद कामगारों से जानकारी लेने के साथ ही दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं उद्योग में अचानक इस तरह की दुर्घटना होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग टाहलीवाल की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंंची। उधर उद्योग में वायलर फटने की सूचना टाहलीवाल पुलिस चौकी को दी गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना का जाजया लेने में जुटी हुई है।

वहीं पुलिस थाना हरोली के प्रभारी मनोज कौंडल ने बताया पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। उद्योग में एक दुर्घटना के दौरान घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए डीएमसी में उद्योग प्रबंधक ले गए हैं। पुलिस टीम ने दुर्घटना का जायजा लेने के साथ ही यहां पर मौजूद कामगारों के बयान भी दर्ज किए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।