हिमाचल में बड़ा हादसा; बद्दी में बस खाई में गिरी, 27 यात्री घायल

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार 37 लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया और सभी की जान बचा ली
 | 
हिमाचल में बड़ा हादसा; बद्दी में बस खाई में गिरी, 27 यात्री घायल

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार 37 लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया और सभी की जान बचा ली गई। हालांकि इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि बस जोहड़ी साहिब से नालागढ़ की तरफ जा रही थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि घटना थाना बरोटीवाला के हरिपुर पट्टा मार्ग पर हुई। बस में 33 यात्री सवार थे। सुबह लगभग आठ बजे बस ठेड़पुरा के पास पहुंची थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी।

 

 

 

बस खाई से जाकर लटक गई। यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त बस में 37 सवारियां थीं। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।

 

 

एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुज्जर ने बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सभी घायलों को निकाल दिया है। चार लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं, बाकी 27 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।