हिमाचल में BJP को झटका, इस बड़े नेता ने थामा AAP का झाड़ू

हिमाचल प्रदेश में अब भाजपा को आम आदमी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरमेल धीमान को अपने पाले में कर लिया है।
 

हिमाचल प्रदेश में अब भाजपा को आम आदमी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरमेल धीमान को अपने पाले में कर लिया है। हरमेल के साथ अन्य कई कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए हैं। इससे पहले भाजपा ने आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत प्रदेश स्तर के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को अपने भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः-जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से 'आप' में मची उथल-पुथल

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी की (aam aadmi party in himachal pradesh) दस्तक से हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा सतर्क हो चुकी है। वहीं, इन पार्टियों से नेताओं का इधर-उधर जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। आप ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के गृह विधानसभा क्षेत्र कसौली से भाजपा के वरिष्ठ नेता को अपने साथ कर लिया है। 

यह भी पढ़ेंः-AAP के म‍िशन 'ह‍िमाचल फतेह' पर BJP ने चलाया 'झाड़ू', पूरी टीम भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ेंः- हिमाचल में तिनका-तिनका हुआ 'झाड़ू', AAP की पूरी कार्यकारिणी भंग

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल: AAP प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल, सिसोदिया बोले- महिलाओं से करते थे गंदी बात


आपको बता दें कि बीते दिन हरमेल धीमान ने कहा था कि विधायक की कार्यप्रणाली के कारण उनका पार्टी में अब दम घुटने लगा था। मजबूरन भाजपा छोड़ रहे हैं, जिसे उन्होंने खून पसीने से सींचा था। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन को शायद उनकी कोई आवश्यकता नहीं है, उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही थी। यही वजह है कि वह अपनी ही पार्टी में अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे थे।

 यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में AAP को बड़ा झटका, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने थामा BJP का दामन

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमेल धीमान ने दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हरमेल धीमान पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर अनुसूचित जाति मोर्चा, निदेशक अनुसूचित एवं जनजाति निगम जैसे विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। यही पूर्व में मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व में दो बार वार्ड सदस्य टकसाल पंचायत सुभाष भाटिया ने भी आप ज्वाइन कर ली है।