India-Sri Lanka T-20 Match: श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए दिया 184 रन का लक्ष्य
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार शाम को भारत और श्रीलंका के बीच T-20 क्रिकेट खेला गया। टॉश जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने दूसरे T-20 में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने सबसे ज्यादा 75 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान दासून शनाका ने नाबाद 47 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अब 184 रन का लक्ष्य है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार शाम को हुए T-20 क्रिकेट मैच के आयोजन पर बारिश के कारण संकट के बाद मंडरा रहे थे। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) पूरी कोशिश कर रही थी कि मैच का सफल आयोजन हो सके। क्योंकि धर्मशाला में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे T-20 मुकाबले से पहले बारिश हो रही थी।
मैच में बारिश से किसी तरह का विघ्न न पड़े इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पदाधिकारियों ने खनियारा में इंद्रू नाग देवता के मंदिर पूजा अर्चना की थी। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और एचपीसीए (HPCA) के निदेशक संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री इंद्रू नाग देवता के दरबार में पहुंच कर पूजा की है और मैच के सफल आयोजन की प्रार्थना की थी। इसके बाद सुबह से जारी बारिश दोपहर को थम गई थी।
बतातें चलें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कांगड़ा सहित प्रदेश भर में 26 और 27 फरवरी के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 26 फरवरी के लिए कांगड़ा जिला में येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार दोपहर को जब एचपीसीए पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा की तो धर्मशाला में हल्की धूप निकली है और बादल छंटने गए थे।