Mandi : कांग्रेसियों को नहीं ईवीएम की सुरक्षा का भरोसा, धर्मपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ा तम्बू

जिला मण्डी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन की ओर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर दिन-रात पहरा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए  स्ट्रांग रूम के बाहर मैदान में तम्बू लगाया गया है।
 

मण्डी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया 12 नवंबर को संपन्न हो गई थी। चुनाव के परिणाम आना बाकी हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही हैं कि जिला मण्डी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन की ओर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर दिन-रात पहरा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए  स्ट्रांग रूम के बाहर मैदान में तम्बू लगाया गया है। मतगणना तक कांग्रेस कार्यकर्ता यहां बारी-बारी पहरा देकर स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे।

 

यह भी पढ़ें ः Himachal Election : हाट सीट मण्डी में अनिल के बूथ पर 67% और चंपा ठाकुर के बूथ पर 80% मतदान

आपको बता दें कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय पुलिस व प्रदेश पुलिस के जवान तैनात किए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें ः क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के स्थाई परिसर के लिए 200 बीघा जमीन की तलाश

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बंद ईवीएम पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आशंका है कि यहां ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी का कहना है कि ईवीएम पूरी तरह से स्ट्रांग रूम में सुरक्षित हैं। किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।