विधानसभा गेट पर खालिस्तानी झंडे, 'आप' बोली- भाजपा सरकार पूरी तरह फेल

एसपी कांगड़ा कुशाल चंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा परिसर के मुख्य गेट और दीवारों पर खालिस्तानी झंडे लगाना पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है।
 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर तपोवन (धर्मशाला) के मुख्य गेट पर खालिस्तानी झंडे मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार यानी आज सुबह धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधान सभा परिसर के मुख्य गेट और दीवार पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन सकते में है। झंडे लगाने की घटना को शातिरों ने शनिवार-रविवार मध्यरात्रि या फिर रविवार सुबह अंजाम दिया है। एसपी कांगड़ा कुशाल शर्मा ने कहा कि विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः-दुस्साहसः हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए खालिस्तानी झंडे, दीवारों पर भी लिखा

एसपी कांगड़ा कुशाल चंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा परिसर के मुख्य गेट और दीवारों पर खालिस्तानी झंडे लगाना पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। झंडे लगाने के मामले को लेकर हम आज केस दर्ज कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बीते दिनों हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा के करनाल से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। उनके खालिस्‍तानियों से संबंध होने की खबर भी आई थी। गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ेंः-'आप' की एंट्री के साथ खालिस्तानियों की भी हिमाचल में घुसपैठः भाजपा


एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने मामले को लेकर कहा कि हिमाचल विधानसभा की दीवारों पर झंडे लगे होने की सूचना मिली है। वहां पुलिस अधिकारी पहले ही मौजूद थे। मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पहले मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर विधानसभा परिसर के मुख्य गेट और दीवारों पर खालिस्तानी झंडे किसने और क्यों लगाए।

भाजपा सरकार पूरी तरह फेलः मनीष सिसोदिया

आप के साथ खालिस्तानियों की घुसपैठः भाजपा