BJP से जुड़ने का गौरव प्राप्त करने वालों की बढ़ जाती है नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी : धूमल 

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ज्वाइन (BJP Join) करने वालों का क्रम निरन्तर ज़ारी, भाजपा (BJP) की नीतियों से प्रभावित होकर सुजानपुर (Sujanpur) में शामिल हुए दर्जन से अधिक लोग। 
 

हमीरपुर।   सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ज्वाइन (BJP Join) करने वालों का क्रम निरंतर जारी है। यह सिलसिला तभी से शुरु हो गया था जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल (EX CM Pro. Prem Kumar Dhumal)  को पार्टी हाईकमान ने सुजानपुर (Sujanpur) विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा था। और तब से लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा (BJP) की नीतियों से प्रभावित होते हुए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी  (BJP) का दामन थामा है।

सुजानपुर विधानसभा की पंचायत सपाहल के गांव महराणा के एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुषों ने सोमवार को समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) से आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से भाजपा ज्वाइन (BJP Join) की है। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) के कुशल नेतृत्व में आस्था जताते हुए तथा पार्टी की नीतियों और देश प्रदेश के विकास की सोच को एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को पसंद करते हुए, वह सभी भाजपा (BJP) का दामन थाम रहे हैं और पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय तौर पर भाग लेंगे और नए लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ेंगे। 

      इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री Ex CM) ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहना कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के परिवार में आप सभी लोगों का स्वागत है । उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है और पार्टी कि सुदृढ़ता की सबसे बड़ी बुनियाद ही पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जनसेवा, राष्ट्र निर्माण,अंत्योदय,  देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करना महिला सशक्तिकरण इत्यादि जैसे कई उत्कृष्ट ध्येय लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है और पार्टी की नीतियों को फलीभूत करने में सबसे बड़ा किरदार पार्टी के कार्यकर्ता निभाते हैं।
कोरोना (Corona) महामारी की गंभीर परिस्थितियों में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज में राहत पहुंचाने का बहुत बड़ा काम किया है। एक आम इंसान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ कर एक गौरव तो प्राप्त होता ही है लेकिन साथ में ही बतौर कार्यकर्ता उनकी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेवारी भी बढ़ जाती है। और हर्ष का विषय तो यह है कि पार्टी का कार्यकर्ता उस नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन भी बखूबी करता है। 
      पार्टी जॉइन करने वाले नए सदस्यों में कैप्टन करतार चंद कैप्टन रसील सिंह पूर्व वार्ड सदस्य बलदेव सिंह हवलदार जीत सिंह हवलदार रतन चंद हवलदार हरभजन सिंह महिला मंडल सचिव सरोज कुमारी हवलदार मिलापचंद सहित नीमा देवी गायत्री देवी दामोदरी देवी निर्मला देवी रेखा देवी और कौशल्या देवी का नाम शामिल है।