चंडीगढ़ नगर निगम मेयर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा, AAP उम्मीदवार को हराया

भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ नगर निगम (MC) के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जसबीर लाडी को हराया है। चुनाव में भाजपा को 15 वोट मिले, जबकि आप के उम्मीदवार को 14 वोट ही मिले हैं।
 

चंडीगढ़। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ नगर निगम (MC) के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जसबीर लाडी को हराया है। चुनाव में भाजपा को 15 वोट मिले, जिसमें एक वोट सांसद किरण खेर की है। आप के उम्मीदवार को 14 वोट ही मिले हैं। मेयर चुनाव के लिए कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद वोटिंग से गैरहाजिर रहे। भाजपा को उसकी सभी 15 वोट मिले और AAP को 14 वोट पड़ी। एक वोट के अंतर से अनूप गुप्ता मेयर बन गए।

 

यह भी पढ़ेंः-दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने जमा किया हाईवे, सरकार और अडाणी के खिलाफ नारेबाजी

मेयर चुनावों से पहले AAP और भाजपा के नेताओं ने दावा किया था कि उनकी पार्टी ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जीतेगी। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट नहीं डाला। बता दें कि साल 2015 के बाद से कांग्रेस का कोई भी मेयर नहीं बन पाया है। वहीं, वर्ष 2016 से लगातार BJP का मेयर बनती आ रही है।, अब हाउस में सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से कंवर राणा और तरुणा मेहता में टक्कर है। इसके बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए भाजपा हरजीत सिंह और AAP की तरफ से सुमन शर्मा में मुकाबला होगा।

जनादेश के साथ गई कांग्रेस

कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की पहले ही साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह विपक्ष में बैठ कर शहर की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी के सभी 6 काउंसलर्स अभी तक आउट ऑफ स्टेशन हैं।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में डेरे लगाए थे

बता दें कि 12 जनवरी को नॉमिनेशन भरने के बाद कांग्रेस समेत AAP और भाजपा अपने काउंसलर्स को दूसरी पार्टियों के संपर्क से बचाने के लिए टूर पर चली गई थी। इन्होंने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में डेरे लगाए थे। कांग्रेस अपने कुफरी टूर को हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के दरबार तक ले गई थी। बता दें कि AAP के काउंसलर्स रोपड़ के एक रिसोर्ट में रुके थे। वहीं भाजपा मोरनी से आगे हिमाचल के कुमारहटी में चली गई थी।