Himachal Election 2022 : BJP के स्टार प्रकारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी; CM योगी समेत  40 नेताओं पर जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति पार्टियों की तैयारियां और तेज हो गईं हैं। BJP ने सभी प्रत्याशियों की सूची के बाद स्टार प्रचारकों  (BJP Star Campaigners) की लिस्ट को भी घोषित कर दिया है।

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Election 2022) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद शुक्रवार को स्टार प्रचारकों (BJP Star Campaigners) की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों ने हिमाचल में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। हिमाचल में बीजेपी भी काफी सक्रिय नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ेंः-भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मंच पर बोलते- बोलते छलक गए आंसू


हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) , अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष, जयराम ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या और हरदीप पुरी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

 यह भी पढ़ेंः- गांधी परिवार का किला ऐसा ढहाया की वो उत्तर भारत छोड़ कर दक्षिण भारत चले गए : अनुराग ठाकुर


12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने 14 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि प्रदेश में एक ही फेज में चुनाव होगा। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजों घोषित होंगे। इसके बाद 25 अक्तूबर तक नामांकन होंगे और 27 अक्तूबर को पर्चों की जांच होगी। 29 अक्तूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः-ऊना के अंब और दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रैस, मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


8 जनवरी को खत्म होगा सरकार का कार्यकाल

हिमाचल प्रदेश वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने सराज के विधायक जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री (CM Jairam Thakur) बनाया था।