Himachal budget 2023-24: महिलाओं को ₹1500 देने का एलान, छात्राओं को ई-स्कूटी के लिए 25 हजार मिलेंगे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधनसभा में अपना पहला बजट (Himachal budget 2023-24) पेश कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 के बजट भाषण की शुरुआत करते हुए CM ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए कई बड़े एलान किए।
 

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधनसभा में अपना पहला बजट (Himachal budget 2023-24) पेश कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 के बजट भाषण की शुरुआत करते हुए CM ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राइवेट ई-बस और ई-ट्रक खरीदने पर 50% सब्सिडी दी जाएगी। सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर युवाओं को भी 40% सब्सिडी दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal CAG Report: पुरुषों को विधवा पेंशन और धन्नासेठों को दे दिया BPL का लाभ

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को भी 1500 रुपये फेजवाइज देने का एलान किया। राज्य की कमजोर वित्तीय हालत के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाला GST अनुदान बंद होने से राज्य को नुकसान हुआ है। NPS के 8 हजार करोड़ रुपये केंद्र के पास जमा है। मुख्यमंत्री ने इस रकम को वापस लाने के लिए विपक्ष से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के राज्य सरकार की तरफ 10 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं।

यह भी पढ़ेंः-हमीरपुर जिला में BPL परिवार तरसा दो बूंद को, DC Hamirpur से लगाई गुहार

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट बीते साल की तुलना में 1.2% कम हुई है और इसके 6.4% रहने का अनुमान है। इसके बावजूद विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

बजट की प्रमुख घोषणाएं (Himachal budget 2023-24)…
  1. 20 हजार छात्राओं को ई-स्कूटी के लिए 25 हजार मिलेंगे।
  2. 40 हजार नए लोगों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन ।
  3. नशाखोरी रोकने के लिए नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त अभियान शुरू करने की घोषणा।
  4. नशाखोरी का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी विधानसभा के बजट सत्र में कानून लाएगी सरकार।
  5. महिलाओं को फेजवाइज 1500 रुपये देने की घोषणा।
  6. मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए जालीदार फेंसिंग को सब्सिडी देंगे।
  7. युवाओं को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  8. अब से अनाथ बच्चे 'चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट' कहलाएंगे। इसके लिए 101 करोड़ के बजट का प्रावधान।
  9. साल में एक बार अनाथ बच्चों को हवाई यात्रा और तीन सितारा होटल में ठहरने की सुविधा।
  10. एकल महिलाओं को मिलेगी घर की सुविधा।
  11. निराश्रितों को हर महीने चार हजार रुपए की आर्थिक मदद।
  12. दूध उत्पादन, सब्जी, फलों-फूलों के उत्पादन को कृषि कल्स्टर बनाए जाएंगे।
  13. सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत।
  14. HRTC की 1500 डीजल बसों को ई-बसों में ट्रांसफर करने की घोषणा।
  15. हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनेगी।
  16. कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल बनाने का ऐलान।
  17. 1311 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास योजना शुरू होगी।
  18. कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए व मंडी एयरपोर्ट 400 करोड़ रुपए लेने के लिए केंद्र सरकार से विपक्ष के सहयोग की अपील।
  19. मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।
  20. कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए अगले वित्त वर्ष तक भू अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य तय।
  21. हवाई अड्डे के लिए अगले वित्त वर्ष तक भू अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य दें।
  22. हिमाचल के सभी जिलों को 1 साल के भीतर हेलीपोर्ट की सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य तय।
  23. कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगीमुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले की दो पंचायतों को ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत 500 मेगावाट से लेकर 1 किलोवाट तक के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे।
  24. प्रदेश के युवाओं को 200 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के प्रोजेक्ट स्थापित करने को 40 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। इन परियोजनाओं से बिजली की खरीद बिजली बोर्ड के माध्यम से की जाएगी।
  25. हिमाचल को मॉडल स्टेट फॉर इलेक्ट्रिकल वाहनों के रूप में विकसित किया जाएगा।
  26. परवाणू -नालागढ़-ऊना, हमीरपुर-अंब-नूरपूर, पांवटा-नाहन-शिमला, शिमला-बिलासपुर हमीरपुर-चंबा, मंडी-पठानकोट, मनाली-केलोंग नेशनल हाईवे को ग्रीन कौरिडेर के तौर पर विकसित किया जाएगा।
  27. ई-वाहन क्षेत्र में हिमाचल के युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्राइवेट बस ऑपरेटर ई-बस खरीद के लिए 50% की दर से अधिकतम 50 लाख की सब्सिडी दी जाएगी।
  28. प्राइवेट ई-ट्रक खरीद के लिए 50% की दर से अधिकतम 50 लाख तक का उपदान दिया जाएगा।