Dehra Bye-Election : सीएम सुक्खू नहीं चाहते 'परिवारवाद', फिर भी पत्नी को चुनाव में उतारा, बोले-हाईकमान..

देहरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को टिकट दिया है। परिवारवाद को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच सुक्खू ने कहा कि वह खुद ऐसा नहीं चाहते।
 

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर परिवारवाद के आरोप लगाए हैं। परिवारवाद को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच सुक्खू ने कहा है कि वह खुद भी ऐसा नहीं चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि राजनीति में परिवार से एक ही व्यक्ति हो, लेकिन हाईकमान के आदेश की वजह से उन्हें इसे स्वीकार करना पड़ा।  

यह भी पढ़ें ः-ऊना की 7000 से ज्यादा महिलाओं को आज मिलेंगे 1500-1500 रुपये


सीएम सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हाईकमान ने विधानसभा चुनाव में मुझे अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए कहा है। इससे पहले हाईकमान द्वारा लोकसभा चुनाव में लड़ने को भी कहा गया था। सर्वे के बाद मेरी पत्नी का नाम आया, लेकिन मैंने फिर भी इनकार किया। मैं खुद चाहता हूं कि राजनीति में परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति आए, लेकिन जिस प्रकार की राजनीतिक परिस्थितियां राज्य में हैं उसे देखते हुए, लड़ाई लड़ने के लिए मेरी पत्नी के घर की सीट से चुनाव लड़ने को कहा गया। जब फैसला लेने का समय आया तो मैंने हाईकमान के फैसले को माना।'

यह भी पढ़ें ः- Himachal Weather : अब कूल-कूल नहीं रहा हिमाचल, इन ठंडे शहरों में भी पारा 40 के पार

सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर राज्य में 10 जुलाई को देहरा विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा की। कमलेश ठाकुर का नाम पार्टी द्वारा कराये गये एक सर्वेक्षण तथा स्थानीय नेताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया गया। आगामी उपचुनाव में उनका मुकाबला दो बार के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह से होगा। होशियार सिंह भाजपा के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें ः- HP Cabinet : पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अधिकतमत आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

देहरा से कांग्रेस अभी तक एक बार भी नहीं जीती 

दो अप्रैल, 1970 को कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के नलसूहा गांव में जन्मीं कमलेश ठाकुर ने चंडीगढ़ के राजकीय महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एम.ए. किया है। उनके पास कम्प्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी है। देहरा विधानसभा क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। अबतक कांग्रेस इस सीट से नहीं जीत पायी है। यहां से 2012 में भाजपा के रवींद्र सिंह रवि निर्वाचित हुए थे जबकि होशियार सिंह 2017 और 2022 में दो बार निर्दलीय चुने गए थे।