Monsoon की आहट ! हिमाचल में इस तारीख को पहुंचेगा मानसून, यहां अभी भी लू का अलर्ट

Monsoon 2024: भारत में अभी तक दक्षिण पश्चिम मानसून बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहा है। IMD ने बताया कि दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कब तक मॉनसून की दस्तक होगी।
 

Monsoon 2024 : भारत के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। मगर हिमाचल, दिल्ली, यूपी जैसे कई राज्य अभी भी मानसून के इंतजार में हैं। मानसून अभी तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में पहुंच चुका है। इन राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी बनी हैं। इसके चलते दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रहा है। फिलहाल इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें ः-Water Crisis : हिमाचल की 1000 योजनाओं में पानी न्यूनतम स्तर पर,

भारतीय मौसम विभाग (IMD ) के अनुसार मानसून अपनी उत्तरी सीमा की ओर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिनों में मानसून पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही महाराष्ट्र के शेष भाग तक भी मॉनसून पहुंच जाएगा। अगले पांच से छह दिन में मॉनसून पूरी यूपी को कवर कर लेगा। वहीं दिल्ली में मॉनसून अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक पहुंचने का अनुमान है। इसी तारीख तक पंजाब और हरियाणा में भी मॉनसून की दस्तक हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें ः- Himachal Weather : अब कूल-कूल नहीं रहा हिमाचल, इन ठंडे शहरों में भी पारा 40 के पार


हिमाचल में कब पहुंचेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री 28 जून तक होने की उम्मीद है। यहां 26 जून से कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को उत्तराखंड और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर भारत में अभी भी कई ऐसे जिले हैं, जो लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी। शनिवार को भी यहां बादल छाए रहने से राहत बनी रही। लेकिन पश्चिमी यूपी समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी दो दिन तक गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। 

यह भी पढ़ें ः- Himachal Summer Vacation : 22 जून से समर वेकेशन, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में 25 जून तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने के आसार हैं। वहीं दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी 24 और 25 को लू चलने का अलर्ट है। जिसके बाद इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।