कौन हैं नीना सिंह? CISF में बनीं पहली महिला डीजी, इतिहास में दर्ज होगा नाम

IPS Nina Singh New DG of CISF: सीआईएसएफ की डायरेक्टर जनरल नियुक्ति हुईं नीना सिंह राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। वे इससे पहले सीआईएसएफ की अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) पद पर थीं।
 

IPS Nina Singh New DG of CISF: केंद्र की मोदी सरकार ने वीरवार को तीन अर्धसैनिक बलों में कई हार्डकोर अधिकारियों की नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति की है। सबसे बड़ा बदलाव केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ है, जहां 54 साल में पहली बार एक महिला अधिकारी को कमान सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें ः-IPS नीना सिंह बनीं CISF की प्रमुख, ITBP और CRPF को भी मिले नए चीफ

साल 1969 में गठित सीआईएसएफ की कमान पुरुष अधिकारी ही संभाल रहे थे। अब सीआईएसएफ की कमान IPS नीना सिंह को सौंपी गई है। वे 2021 में ही सीआईएसएफ से जुड़ी थीं। नीना सिंह 31 जुलाई 2024 में रिटार्यड होने वाली हैं, रिटायरमेंट से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी। अब रिटायरमेंट तक नीना सिंह CISF चीफ रहेंगी।

यह भी पढ़ें ः-कांग्रेस ने हिमाचल में बढ़ाई महंगाई, सत्ता में आने के बाद बढ़ाए टैक्स : अनुराग ठाकुर

कौन हैं नीना सिंह?

सीआईएसएफ की डायरेक्टर जनरल नियुक्ति हुईं नीना सिंह राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। वे इससे पहले सीआईएसएफ की अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) पद पर थीं। नीना सिंह बिहार के पटना की रहने वाली हैं। 

उन्होंने पटना के ही महिला कॉलेज से पढ़ाई है, इसके बाद उन्होंने दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वे नोबेल प्राइज विनर अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं। नीना सिंह केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें ः-कतर की कोर्ट ने आठ भारतीय नौसेनिकों की मौत की सजा को बदला


राजस्थान पुलिस में रह चुकी हैं पहली महिला DG

नीना सिंह राजस्थान पुलिस में भी डीजी पद पाने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। आईपीएस नीना सिंह ने साल 2000 में राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के पद पर थीं, जहां उन्होंने महिलाओं के लिए आउटरीच अभियान चलाया था। इसमें आयोग के सदस्यों को अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं से संपर्क करके उनकी परेशानियों को सुनने और उनकी समस्या का सुलझाने का काम सौंपा था।