Sukhvinder Singh Sukhu : सीएम सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में दिया पहला वेतन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन किया है। सुक्खू ने अपना पहला वेतन प्रदेश सरकार द्वारा गठित मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया है।
 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन किया है। सीएम सुक्खू ने मानवीय संवेदनाओं के साथ नवोन्मेषी पहल की है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन प्रदेश सरकार द्वारा गठित मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया है।

यह भी पढ़ेंः-Manali Winter Carnival : सीएम सुक्खू ने मनाली विंटर कार्निवाल का किया आगाज

मुख्यमंत्री ने नववर्ष के पावन अवसर पर प्रदेश में सुखाश्रय कोष स्थापित करने की घोषणा की थी, ताकि इस कोष के माध्यम से प्राप्त राशि से जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह सहायता कोष समाज में वंचित रहे बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ेंः-Global Positioning System : हिमाचल में टैक्सियों से हटेंगे GPS, सीएम सुक्खू ने सौंपी फाइल

उन्होंने कहा कि इस कोष से मिलने वाली सहायता से निराश्रित बच्चे और महिलाएं अपने जीवन के ध्येय को प्राप्त करने के लिए निरन्तर आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर देश और समाज की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेंः-शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले 3 जनवरी को धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे आभार रैली

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा ‘यह कदम करुणा नहीं, बल्कि अधिकार है।’ मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि आम नागरिक भी इस कोष में योगदान के लिए प्रेरित होंगे।