Barsar में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गरजी Congress

जनजागरण अभियान से लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूकता अभियान 
 

बड़सर।  प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress)  कमेटी के आह्वान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में बड़सर कांग्रेस (Barsar Congress) पार्टी ने सोमवार को मैहरे (Mehre) में जन पद यात्रा निकली।  बड़सर कांग्रेस (Barsar Congress) द्वारा निकली गई इस पद यात्रा का नेतृत्व बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल (Inder Dutt Lakhanpal)  की अगुवाई में प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त (Snajay Dutt) ने किया।  

बड़सर कांग्रेस  (Barsar Congress) के इस कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार (Rajender Jaar) सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनजागरण पद यात्रा भकरेड़ी विधायक निवास से शुरू हुई और मैहरे, बड़सर से होते हुए वल्याह तक निकाली गई। जन पद यात्रा मे केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की तथा महंगाई, विरोजगारी, व अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सरकारों को कोसा।  इस दौरान किसान बिल वापिस लेने पर किसानों को बधाइयां दी तथा  जय जावन, जय किसान के नारे लगे।

इसके अलाबा केंद्र सरकार पर देश में आराजीकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेवाजी की। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण पद यात्रा का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया जा रहा हैं। इस जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा हैं । जिसमें  प्रदेश भर में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गकत नीतियों का खामियाजा देश गरीब लोगों को भुक्तना पड़ रहा हैं।

यह भी पढ़ेंः-   जल जीवन मिशन के तहत Barsar सब डिवीजन को मिले 59 करोड़

केंद्र सरकार जनता को राहत देने के बजाये उनका खून जूसने मे लगी हुई हैं।  महंगाई के कारण लोगों को दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो चुका, युवा  विरोजगार घूम रहे हैं, किसान सड़कों पर हैं। सरकारी सम्पतियों को बेच कर निजी कारण मे जुटी हुई हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की इन गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर देश को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया हैं।  इस मौके पर बड़सर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।