चम्बा में अभिनव पहल, अधिकारी-कर्मचारी छात्राओं की पढ़ाई के लिए दे रहे 5-5 हजार रुपये

प्रशासन ने गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली 104  छात्राओं को 5 लाख 20 हजार रुपये  की राशि उपलब्ध करवाई है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। यह राशि उपायुक्त चम्बा समेत विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजी तौर पर एकत्रित की है।
 

चम्बा। जिला चम्बा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को और बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त डीसी राणा के नेतृत्व में प्रशासन ने अभिनव पहल की है। प्रशासन ने गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली 104  छात्राओं को 5 लाख 20 हजार रुपये  की राशि उपलब्ध करवाई है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। यह राशि उपायुक्त चम्बा समेत विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजी तौर पर एकत्रित की है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के शिक्षकों को विदेश भेजेंगे सीएम सुक्खू, 20 हजार लड़कियों को देंगे स्कूटी

जिला में 9वीं कक्षा से 12वीं तक पढ़ने वाली 138 छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्राइवेट स्पॉन्सरशिप के तहत पांच-पांच हजार रुपये वार्षिक तौर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं । इसके लिए 104 विभिन्न जिला अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और  शिक्षकों ने निजी तौर पर  पांच-पांच हजार रुपये की राशि जिला आश्रम कल्याण समिति के बैंक खाते में जमा  करवाई  करवाई थी। इस राशि को 104 बच्चियों के बैंक खातों में जमा करवा दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः-डलहौजी की बेटी दिल्ली में बनी सिविल जज, न्यायिक सेवा परीक्षा पास की

खास बात यह है कि जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों को सुनिश्चित बनाने के लिए विगत माह उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली छात्राओं को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया था । शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक तौर पर 138 पात्र छात्राओं की सूची को तैयार किया गया है।  
 

यह भी पढ़ेंः-सराहनीयः डलहौजी के MLA डीएस ठाकुर गरीब बेटियों की शादी पर खर्च करेंगे वेतन

यहां करवाई जा सकती है राशि जमा

जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा के कार्यालय हरदासपुरा या जिला आश्रम कल्याण समिति चंबा के बैंक खाता संख्या 792510110004240 आईएफएससी कोड- BKID0007925, इसके साथ नकद राशि जमा करवाने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा के कार्यालय हरदासपुरा या विभागीय अधिकारी के मोबाइल नंबर 8894252523 या कार्यालय दूरभाष 01899-220306 पर संपर्क किया जा सकता है।