डलहौजी की बेटी दिल्ली में बनी सिविल जज, न्यायिक सेवा परीक्षा पास की

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के डलहौजी तहसील की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी।
 

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के डलहौजी तहसील की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से हासिल की है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के शिक्षकों को विदेश भेजेंगे सीएम सुक्खू, 20 हजार लड़कियों को देंगे स्कूटी


बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की और वर्तमान में प्रियंका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। 

यह भी पढ़ेंः-Mandi News : विदेश से नौकरी छोड़ी, सब्जी उत्पादन से महक उठा स्वरोजगार


प्रियंका ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता, व अध्यापकों को दिया है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है।