खेत से लौटती महिला ढांक में गिरी, मौत

चंबा। जिला के पुखरी क्षेत्र में खेत में काम करने के बाद घर लौट रही महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मानो देवी निवासी गांव खती (टाटरू) डॉकघर पुखरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरवार को महिला गलूण में खेतों में काम करने गई
 

चंबा। जिला के पुखरी क्षेत्र में खेत में काम करने के बाद घर लौट रही महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मानो देवी निवासी गांव खती (टाटरू) डॉकघर पुखरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरवार को महिला गलूण में खेतों में काम करने गई हुई थी, लेकिन देर शाम होने तक घर नहीं लौटी।

इससे परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन उसे तलाशने के लिए गलूण खेतों में पहुंचे। जहां पर उन्हें महिला ढांक में जख्मी हालत में बेहोश हालत में मिली। महिला को उपचार के लिए रात को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी नब्ज देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल में जाकर भी हादसे को लेकर छानबीन की। इसके अलावा परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि हादसा ढांक में गिरने के कारण हुआ है। इसलिए पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।