HIMACHAL में 11 नए उद्योगों को मंजूरी, 1000 को मिलेगा रोजगार

शिमला। राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (SSWC&MA) की 12वीं बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता HIMACHAL के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। SSWC&MA ने बैठक में HIMACHAL नए औद्योगिक उपक्रमों के 11 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही इनकी वर्तमान इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें
 

शिमला। राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (SSWC&MA) की 12वीं बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता HIMACHAL के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। SSWC&MA ने बैठक में HIMACHAL नए औद्योगिक उपक्रमों के 11 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही इनकी वर्तमान इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें लगभग 332.50 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश होगा। लगभग 1000 लोगों को रोजगार प्रदान अवसर मिलेंगे।

यह भी पढें – हिमकेयर के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, आवेदन के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज

नए औद्योगिक प्रस्तावों में फाइलों, कीलों के उत्पादन के लिए ऊना की हरोली तहसील के गुरपल्लाह गांव में मैसर्ज गारडेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी मिली। मैसर्ज सिस्टेमिक वायरज प्रा.लि. सिरमौर के मौजा ओगली में जिंक कोटिंग तार का उत्पादन करेगी। मैसर्ज अल्ट्रा ड्रग्स फार्मूलेशनज प्रा.लि. के सिरप, आइड्रॉप और मलह उत्पादन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसका उत्पादन बद्दी के मानकपुर में होगा। मैसर्ज हिलथ्रिल एग्रो प्रौसेसर प्रा.लि. मंडी के चिच्योट क्षेत्र के अंतर्गत कुशलाह गांव फ्रूट वाइन तैयार करेगी। सीए कोल्ड स्टोर की स्थापना के लिए कुल्लू की आनी तहसील के जमेदी गांव में होगी। यह स्थापना मैसर्ज बीजा एग्रीफ्रेस प्रा.लि. करेगी।

इन विस्तार प्रस्तावों को भी दी मंजूरी

बैठक में कुछ विस्तार प्रस्तावों को भी स्वीकृत दी। इनमें दवाई, मरहम, कैप्सूल आदि के अधिक उत्पादन को मंजूरी दी। नालागढ़ के भटाईं गांव में मैसर्ज वैलेस फार्मास्यूटिकल प्रा.लि. इसका उत्पादन करेगी। कालाअम्ब के ओगली में पालतू पशुओं की बोतलों के उत्पादन का मैसर्ज माइक्रो पैट इंडस्ट्रीज का प्रस्ताव मंजूर किया। एल्युमिनियम व प्लास्टिक ट्यूबों के निर्माण के लिए मैसर्ज क्रिएटिव स्टाइल का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ। प्रिंटिड कार्टन के उत्पादन के लिए बद्दी के भटोली कलां में मैसर्ज टैम्पल पैकेजिंग प्रा.लि. के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी। प्रसाधन सामग्री के निर्माण के लिए नालागढ़ के किशनपुरा गांव में मैसर्ज नैसा लेबोरेट्री का प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिया। इंकजैट प्रिंटर व फेस मास्क आदि के उत्पादन भी होगा। इसके लिए नालागढ़ में मैसर्ज कंट्रोल प्रिंट लिमिटेड का प्रस्ताव भी स्वीकार किया है।