… तो आज से लेन-देन नहीं कर सकेंगे SBI ग्राहक

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के खाता धारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपका अकाउंट SBI में है और अभी तक KYC (Know Your Customer) नहीं कराई है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बिना KYC के एसबीआई खाता रखने वाले लोग आज से अकाउंट से पैसे
 

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के खाता धारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपका अकाउंट SBI में है और अभी तक KYC (Know Your Customer) नहीं कराई है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बिना KYC के एसबीआई खाता रखने वाले लोग आज से अकाउंट से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। बैंक ने अपने ग्राहकों को KYC पूरा करने के लिए 28 फरवरी, 2020 तक का समय दिया था। ऐसे में जिन्होंने KYC पूरा नहीं किया है तो अब खाते में पैसे होने के बावजूद भी पैसे नहीं निकाल सकेंगे। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।
SBI की तरफ से गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लगातार अपने ग्राहकों को KYC पूरा करना के लिए SMS भेजे जा रहे थे। कहा गया था कि RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार खाते में KYC दस्तावेजों को अपडेट किया जाना है। SBI ने कहा था कि कृपया नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी SBI शाखा में जाकर संपर्क करें। KYC पूरा नहीं होने पर भविष्य में खाते में किए जाने वाले लेन-देन पर रोक लगाई जा करती है।

जल्द अपडेट करें मोबाइल बैंकिंग ऐप
इसके अलावा HDFC बैंक में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए भी एक बड़ी खबर है। अगर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो 1 मार्च यानी कि आज से आपका ऐप काम नहीं करेगा। बैंक ने इस बारे में सभी ग्राहकों को पहले ही अलर्ट (Banking Alert) भेजा है। बैंक ने मैसेज करते हुए ग्राहकों को बताया है कि पुराना मोबाइल बैंकिग ऐप 29 फरवरी के बाद काम करना बंद कर देगा। इसका मतलब यह है कि 1 मार्च से आप इस ऐप के जरिये कोई भी बैंक से जुड़ा लेन-देन नहीं कर सकेंगे।