HIMACHAL/जहाज से आने वालों की AIRPORT में होगी स्क्रीनिंग

धर्मशाला। HIMACHAL प्रदेश के कांगड़ा जिले में दूसरे क्षेत्रों से हवाई जहाज से आने वाले नागरिकों को भी संस्थागत क्वारंटीन में भेजा जाएगा। GAGGAL AIRPORT पर उनके मेडिकल चैकअप करने के साथ ही कोरोना सैंपल भी लिए जाएंगे, ताकि HIMACHAL में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह बात उपायुक्त कांगड़ा राकेश
 

धर्मशाला। HIMACHAL प्रदेश के कांगड़ा जिले में दूसरे क्षेत्रों से हवाई जहाज से आने वाले नागरिकों को भी संस्थागत क्वारंटीन में भेजा जाएगा। GAGGAL AIRPORT पर उनके मेडिकल चैकअप करने के साथ ही कोरोना सैंपल भी लिए जाएंगे, ताकि HIMACHAL में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह बात उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कही। वह शनिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी गगल (GAGGAL AIRPORT) के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो रही है। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी गगल के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी एयरपोर्ट के बाहर ही बाहर से आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें गगल और भुंतर एयरपोर्ट से शुरू हो रहीं है हवाई उड़ानें, ये रहा शेड्यूल

उपायुक्त ने कहा कि बाहरी राज्यों के रेड जोन और अन्य जोन से फ्लू के लक्षणों वाले नागरिकों को संस्थागत क्वारंटीन में भेजना अनिवार्य है । इसी तरह से हवाई सेवाओं से आने वाले नागरिकों पर भी ये नियम लागू रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला में एचपीटीडीसी के होटलों में भी पेड क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है।

गगल एयरपोर्ट को किया जाएगा सैनिटाइज

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकार के स्तर पर घरेलू हवाई सेवाओं को आरंभ करने का निर्णय लिया जा चुका है। इसके चलते ही कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट को भी पूरी तरह से सैनिटाइज करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ सामाजिक दूरी की अनुपालना के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है । लोगों को भी नियमित तौर पर घर में रहने के लिए और मास्क पहनकर ही बाहर निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।