25 मार्च तक करा लें बीएस-4 वाहन का पंजीकरण
भरमौर। उपमंडल अधिकारी नागरिक भरमौर मनीष सोनी ने वाहनों का बीएस-4 से बीएस-5 परिवर्तन के बारे में सूचित किया है कि माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेशों के अनुसार एक अप्रैल 2020 से किसी भी बीएस-4 वाहन का पंजीकरण संभव नहीं होगा। इसलिए परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए बीएस-4 वाहन के पंजीकरण के
Mar 2, 2020, 16:47 IST
भरमौर। उपमंडल अधिकारी नागरिक भरमौर मनीष सोनी ने वाहनों का बीएस-4 से बीएस-5 परिवर्तन के बारे में सूचित किया है कि माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेशों के अनुसार एक अप्रैल 2020 से किसी भी बीएस-4 वाहन का पंजीकरण संभव नहीं होगा। इसलिए परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए बीएस-4 वाहन के पंजीकरण के लिए समय सारणी तय की है।
दस्तावेजों को पंजीकरण कार्यालय (आरटीओ/आरएंडएलए) में जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। यह समय सारणी विभाग द्वारा जनहित में जारी की गई है। अतः किसी गलत सूचना एवं बहकावे में न आकर विभाग द्वारा निश्चित समय सारणी पर अमल करें।