हरिद्वार में HRTC बस पुल की रेलिंग से टकराई

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस गंगा नदी में नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
 

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस गंगा नदी में नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस मे सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि हरिवार के मेला नियंत्रण भवन के समीप दिल्ली-देहरादून हाईवे पर HRTC बस पुल की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग में फंसकर बस रुक गई।

बुधवार देर शाम को हुई इस घटना में हिमाचल पथ परिवहन की बस गंगा में गिरने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि बस चालक को चक्कर आ गया था, जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि बस रेलिंग में अटककर रुक गई। वरना गंगा में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस ने क्रेन से बस को सुरक्षित स्थान पर किया। उन्होंने बताया कि बस में करीब 12 ज्यादा यात्री सवार थे। कोई हताहत नहीं है।