भारत-पाक सीमा के करीब बनेगा अरुण जेटली स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स

जम्मू। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलोमीटर दूर हीरानगर सेक्टर में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की याद में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नींव पत्थर शनिवार को दिल्ली से ऑनलाइन रखा। करीब 270 कनाल भूमि में बनने वाले कांप्लेक्स के निर्माण का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। केंद्र ने इसकी पहली किस्त 60
 

जम्मू। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलोमीटर दूर हीरानगर सेक्टर में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की याद में स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स का नींव पत्थर शनिवार को दिल्ली से ऑनलाइन रखा। करीब 270 कनाल भूमि में बनने वाले कांप्लेक्स के निर्माण का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

 

केंद्र ने इसकी पहली किस्त 60 करोड़ के रूप में जारी कर दी है। 200 करोड़ की लागत से बनने वाले कांप्लेक्स को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, स्थानीय सांसद व प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में 12 बजे दिल्ली ऑनलाइन नींव पत्थर रखा गया। स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी सहित काफी संख्या में खेल स्पर्धाएं होंगी।

ऑनलाइन नींव पत्थर रखने के दौरान हीरानगर में अरुण जेटली स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण स्थल पर प्रशासनिक अमले के अलावा काफी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि यहां के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का भरपूर मौका मिलेगा। क्योंकि केंद्र ने बड़ी ढांचागत खेल सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने युवाओं से खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्टेडियम का लाभ लेने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि दिवंगत अरुण जेटली का हीरानगर से गहरा रिश्ता रहा है। यहां के पूर्व सांसद एवं जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री रह चुके स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा के दामाद थे। इसलिए हीरानगर के लोगों को केंद्र सरकार ने उनके दामाद की याद में बनाए जा रहे स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स सौगात दी है।